लड़की को बारिशें पसंद थीं.....
बारिश की बूंदों मे भीगकर खुद भी बारिश हो जाना पसंद था उसे......
लड़का सरदियों के मौसम सा था...खूबसूरत...कशिश भरा...पास से गुजरे तो सिहरन हो ...कुछ ऐसा.....
लड़का बरफ के देश से आया था...कोहरा पसंद था उसे...
लड़की ने जब पहली बार देखा उसे...जैसे जम गयी वो...पूरे एक महीने सतरह दिन....
फिर बरफ पिघली...
और दिसंबर के महीने में बरसातें हुयीं....
कच्ची सी धूप में इंद्रधनुष निकला था...
जिसके सारे रंग लड़की के दुपट्टे में थे.....
लड़का ने गौर से लड़की को देखा और उसकी आँखों में झांक कर पूछा था..."प्यार करती है मुझे..."...
जबाब में लड़की ने सर झुकाया और धूप खिल -खिलाकर हँस पड़ी...
लड़का और लड़की अब साथ थे....
जून- जुलाई से...एक दूसरे का हाथ थामे...सर्दी गर्मी और बरसातों के सफर तय करते हुए...
कुछ सदियां बीत गयीं....
फिर एक दिन मौसमौ का मिजा़ज बदला....
गर्मी का मौसम ठहर गया था....
लड़का पिघलने लगा....
यह पिघलना लड़की को बैचेन कर रहा था...
एक दिन लड़की ने उसे विदा किया...
बऱफीले देश की ओर...
लड़के ने वादा किया अगले दिसंबर फिर से आने का...
लड़की आज भी इंतजार कर रही है उस दिसंबर का...
जिसका पन्ना गायब है उसके कैलेंडर से...!!!

No comments:
Post a Comment